महाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र: स्कूलों को मिलेंगे ग्रेड! पढ़ाई के स्तर को सुधारने का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलेगी रेटिंग

महाराष्ट्र: स्कूलों को मिलेंगे ग्रेड! पढ़ाई के स्तर को सुधारने का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलेगी रेटिंग

स्कूल है तो पढ़ाई भी अच्छी होनी चाहिए, है ना? लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता। कुछ स्कूलों में सुविधाओं की कमी होती है तो कुछ में टीचर्स पूरे नहीं होते।  अब इसी समस्या को दूर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कमाल का कदम उठाया है! नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की नियमित जांच होगी और उन्हें ग्रेड दिए जाएंगे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूलों का ग्रेड कैसे तय किया जाएगा? इसके लिए दो तरीके हैं। सबसे पहले, स्कूलों को अपनी सारी जानकारी जैसे – सुविधाएं, टीचर्स की संख्या, पढ़ाई का तरीका…. ‘स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी’ (SSSA) को देनी होगी। इतना ही नहीं, बाहर के एक्सपर्ट्स भी स्कूलों का दौरा करके वहां का हाल देखेंगे। इन्हीं सारी बातों के आधार पर स्कूल को A+, A, B, B+, C, C+ में से एक ग्रेड दिया जाएगा। यह ग्रेड स्कूल को सबके सामने डिस्प्ले करना होगा।

NEP के अनुसार, सभी स्कूलों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। सुरक्षा, साफ-सफाई, पढ़ाने के लिए पर्याप्त टीचर्स की नियुक्ति…ये सारी अहम जिम्मेदारियां स्कूल की हैं।  इस नए सिस्टम का बड़ा फायदा यह होगा कि पैरेंट्स को अच्छे स्कूल चुनने में आसानी होगी। वहीं जो स्कूल अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे, वो सुधार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। SSSA  के 6 सदस्य होंगे और स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) का डायरेक्टर इसकी अगुवाई करेगा।

यह भी पढ़ें- जानवरों के लिए बड़ा दिल! मुंबई में 3,500 पानी के बाउल लगाए गए

You may also like