मुंबईदेश-विदेश

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर ट्रस्ट को महाराष्ट्र के मंत्री श्रीकांत शिंदे ने दान किया 11 करोड़ रुपए, सौंपा चेक

Ayodhya Ram Mandir

रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है. देश भर के लोगों में इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है. हर कोई प्रभु श्री राम के लिए कुछ न कुछ करना चाह रहा है. ऐसे में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने काफी बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने अयोध्या पहुंचकर, वहां के राम मंदिर ट्रस्ट को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है.

गौरतलब है कि इसी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है. इससे पहले अपने पार्टी अधिकारियों के साथ श्रीकांत शिंदे अयोध्या पहुंचे और कारसेवक पुरम जाकर उन्होंने 11 करोड़ रुपये का चेक मंदिर ट्रस्ट के  महासचिव चंपत राय को सौंपा. ये पूरी रकम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है. श्रीकांत शिंदे ने इसे महाराष्ट्र की जनता और राम भक्तों की ओर से छोटा सा अंतर्दान बताया और कहा कि, “आज उनकी पीढ़ी के सामने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है.”

ये भी पढ़ें: Mumbai News: मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए गुड न्यूज, अब सुबह से ही साफ रहेंगी मुंबई की सड़कें, जानें क्या है BMC का प्लान

बता दें कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा से एमपी हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं. उनके द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट को दिए जाने वाले दान पर बात करते हुए मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि, “महाराष्ट्र के कल्याण क्षेत्र से दूसरी बार सांसद मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र की जनता की ओर से एवं महाराष्ट्र के राम भक्तों की ओर से 11 करोड़ रुपये का चेक लाए हैं. पैसा बैंक में ट्रांसफर हो गया है.” Ram (Mandir Inauguration)

ये भी पढ़ें: Mumbai Crime News: इस कारनामें को जानकर आप भी हो जाएंगे मुंबई पुलिस के मुरीद

You may also like